लाइव न्यूज़ :

बायोएनटेक को भरोसा, कोरोना वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ कारगर रहेगा उसका टीका

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:43 IST

Open in App

बर्लिन, 22 दिसंबर (एपी) जर्मनी की दवा कंपनी बायोएनटेक ने भरोसा जताया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उसका टीका नए स्वरूप के खिलाफ भी असरदार है, लेकिन पूरी तरह सुनिश्चित होने के लिए आगे और अध्ययन की जरूरत है।

हालिया हफ्ते में ब्रिटेन के लंदन और दक्षिणी इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पता लगने के बाद दुनिया में चिंताएं बढ़ गयी हैं। अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि यह नया स्वरूप ज्यादा घातक है लेकिन यूरोप और बाहर के कई देशों ने ब्रिटेन से यात्रा पर रोक लगा दी है ।

इस बीच, यूरोपीय संघ ने फाइजर-बायोएनटेक के टीके को मंजूरी दे दी है।

बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उगुर साहीन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘इस समय हमें यह पहीं पता कि हमारा टीका नए स्वरूप के खिलाफ सुरक्षा मुहैया कराने में सक्षम है या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर इसकी पूरी संभावना है कि यह टीका वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ भी प्रतिरक्षा तैयार करने का काम करेगा।’’

साहीन ने कहा कि ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप पर प्रोटीन अंश 99 प्रतिशत तक मौजूदा ‘स्ट्रेन’ के समान ही हैं इसलिए वैज्ञानिक आधार पर बायोएनटेक आश्वस्त है कि टीका प्रभावी रहेगा।

साहीन ने कहा, ‘‘वैज्ञानिक फिलहाल इस पर परीक्षण कर रहे हैं और अगले दो हफ्ते में आंकड़े मिल जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हमारा टीका काम करेगा।’’

साहीन ने कहा कि वायरस के नए स्वरूप से लड़ने के हिसाब से टीका को तैयार कर लिया जाएगा और इसमें छह हफ्ते लग सकते हैं। हालांकि, इसके इस्तेमाल के पहले नियामक की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी।

बायोएनटेक ने अमेरिका की अग्रणी दवा कंपनी फाइजर के साथ मिलकर कोरोना वायरस से रोकथाम का टीका तैयार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी