लाइव न्यूज़ :

बिली आयलिश को ‘नो टाइम टू डाई’ के लिए मिला ग्रैमी, फिल्म की रिलीज से पहले पुरस्कृत पहला गीत

By भाषा | Updated: March 15, 2021 15:23 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 15 मार्च गायिका बिली आयलिश और उनके भाई एवं संगीतकार फिनैस ने ‘नो टाइम टू डाई’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है।

यह जैम्स बॉन्ड सीरिज की आने वाली 25वीं फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ का ‘थीम सॉन्ग’ है। फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसकी रिलीज की तारीख बदलकर आठ अक्टूबर 2021 कर दी गई है। गीत ‘नो टाइम टू डाई’ पिछले साल 13 फरवरी को जारी किया गया था।

ग्रैमी में पहली बार किसी फिल्म की रिलीज से पहले उसके गीत को पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले गीत को नामांकन की सूची से बाहर कर दिया गया था, लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फिल्म की रिलीज पर पड़े असर को देखते हुए ‘ग्रैमी साउंड ट्रैक’ समिति ने नियमों में बदलाव कर इसे एक बार फिर सूची में शामिल कर लिया।

बिली आयलिश के इस गीत को ‘विजुअल मीडिया’ के लिए बनाए गए गीत की श्रेणी में पुरस्कार मिला है।

वहीं, रैपर मेगन थी स्टालियान कों सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार की श्रेणी में ग्रैमी मिला।

इस मौके पर भावुक हो उठी मेगन ने अपनी दिवंगत मां का शुक्रिया अदा किया।

मेगन की मां का निधन 2019 में ‘ब्रेन ट्यूमर’ से हो गया था।

इसके बाद, मेगन को पॉप स्टार बियोन्से के साथ ‘सैवेज (रिमिक्स)’ के लिए ‘बेस्ट रैप’ श्रेणी में भी पुरस्कार मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब