लाइव न्यूज़ :

बिली ईलिश ने एशियाई लोगों के बारे में 'अपमानजनक' शब्द इस्तेमाल करने पर माफी मांगी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:17 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 22 जून पॉप गायिका बिली ईलिश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद माफी मांगी है, जिसमें वह एशियाई विरोधी टिप्पणी करती दिख रही हैं।

पिछले हफ्ते, कई वीडियो का एक संपादित संकलन टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था, जिसमें गायिका को ‘‘टायलर द क्रिएटर’’ के 2011 के गीत "फिश" में एशियाई लोगों के खिलाफ टिप्पणी करते दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया और विवाद को खत्म करने की कोशिश की।

ईलिश (19) ने लिखा, ''मैं आप सभी से प्यार करती हूं और आप में से कितने इस मुद्दे के बारे में पूछ रहे हैं और अब मैं इस बारे में बात कर रही हूं क्योंकि मुझे किसी ऐसी चीज से जोड़ा जा रहा है जिसका मुझसे लेना-देना नहीं है।''

उन्होंने लिखा, ''एक संपादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जब मैं 13 या 14 साल की थी और मैंने गाने का एक शब्द इस्तेमाल किया था। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि उस शब्द का मतलब गलत है। मैंने उससे पहले यह शब्द कभी नहीं सुना था, न ही कभी मेरे परिवार में किसी ने कभी उस शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि मैं जानती हूं कि इस शब्द से कुछ लोगों को बुरा लगा है और मैं सभी से माफी मांगना चाहती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें