लाइव न्यूज़ :

नॉर्थ कैरोलाइना की सीनेट में गर्भपात पर रोक लगाने से संबंधित विधेयक पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:31 IST

Open in App

राले (अमेरिका), 10 जून (एपी) नॉर्थ कैरोलाइन के सीनेटर मंगलवार को एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार करेंगे जो भ्रूण की नस्ल, लिंग के आधार पर या डॉउन सिंड्रोम की प्रसव पूर्व पहचान होने की स्थिति में महिलाओं को गर्भपात से रोकने से संबंधित है। सीनेट में प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा तो उसे डेमोक्रेटिक गवर्नर रॉय कूपर के पास भेजा जाएगा।

गर्वनर द्वारा इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद कम ही है क्योंकि वह इससे पहले भी गर्भपात के महिलाओं के संवैधानिक अधिकार पर रोक लगाने से संबंधित प्रस्तावों को अस्वीकार कर चुके हैं।

गर्भपात की वकालत करने वाले समूहों को आशंका है कि इस विधेयक के कारण गर्भवती महिलाएं बच्चे को जन्म देने पर मजबूर होंगी तथा अपने चिकित्सकों के साथ खुलकर बात करना भी उनके लिए संभव नहीं होगा। प्रस्ताव मंजूर होता है तो नॉर्थ कैरोलाइना में गर्भपात से पहले विशेषज्ञों को यह पुष्टि करनी होगी कि महिला द्वारा गर्भपात करवाने की इच्छा के पीछे होने वाले बच्चे में डाउन सिंड्रोम से खतरा, बच्चे का अनचाही नस्ल या लिंग का होना वजह नहीं है।

यह विधेयक रिपब्लिकन सांसदों की तरफ से लाया गया है तथा इसे कुछ डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी समर्थन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल