लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ ऊर्जा की खातिर अमेरिका-भारत के सहयोग को मजबूत करने के लिए विधेयक पेश

By भाषा | Updated: September 14, 2021 08:40 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 सितंबर अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने स्वच्छ ऊर्जा तथा जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक विधेयक पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जब दोनों देश साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करते हैं तो उसके ‘‘सकारात्मक परिणाम’’ सामने आते हैं।

विदेशी संबंध मामलों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने भारत के साथ स्वच्छ ऊर्जा एवं जलवायु सहयोग को प्राथमिकता देने के लिए एक विधेयक ‘द प्रायोरिटाइजिंग क्लीन एनर्जी एंड क्लाइमेट कॉपरेशन विद इंडिया एक्ट ऑफ 2021’ पेश किया। जलवायु संबंधी मामलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी के नई दिल्ली में ‘क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग’ (सीएएफएमडी)’ शुरू करने के एक दिन बाद यह विधेयक पेश किया गया।

मेनेंडेज ने कहा, ‘‘ जलवायु परिवर्तन के साझा खतरे और भारत में बिजली की बढ़ती जरूरत को देखते हुए, अमेरिका-भारत को स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करना चाहिए। इस दिशा में, मैं इस विधेयक को पेश कर रहा हूं, जिसके सकारात्मक परिणाम आएंगे जब हमारे देश साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘यूएस-इंडिया क्लाइमेट एंड क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप’ की स्थापना करके, हम न केवल अमेरिका और भारत की सरकार के बीच, बल्कि हमारे विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्रों के बीच भी एक सफल साझेदारी की नींव रख रहे हैं। मुझे भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के इस प्रयास का नेतृत्व करने पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?