लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सदन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने संबंधी विधेयक पेश

By भाषा | Updated: July 14, 2021 09:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 जुलाई अमेरिका के एक सांसद ने हिंद महासागर क्षेत्र को हिंद-प्रशांत का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया, जो क्षेत्र के देशों खासकर भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ संबंधों को मजबूत करने के बारे में है। सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र में अमेरिका के राजनीतिक, आर्थिक तथा सुरक्षा हित हैं।

कांग्रेस सदस्य जोआक्विन कास्त्रो की ओर से लाए गए विधेयक ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र रणनीतिक समीक्षा अधिनियम’’ में कहा गया है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की भागीदारी के तौर पर यह उसकी नीति होनी चाहिए कि वह क्षेत्र के देशों, वहां की सरकारों, समाज तथा निजी क्षेत्रों के साथ मजबूत संबंध बनाए और क्षेत्र में अमेरिका की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा दे।

इसमें मांग की गई है कि सुरक्षा सहयोग के नियमन की खातिर अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ावा देना जारी रखा जाए। इसमें कहा गया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत प्रमुख रक्षा साझेदारों, भारत, ब्रिटेन तथा फ्रांस समेत नाटो सहयोगियों के साथ सहयोग बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था कायम की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला