लाइव न्यूज़ :

विदेशी छात्रों को पढ़ाई के बाद अमेरिका में रुकने की अनुमति देने वाले कार्यक्रम के खिलाफ विधेयक पेश

By भाषा | Updated: July 29, 2021 10:27 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 29 जुलाई अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने एक बार फिर प्रतिनिधि सभा में वह विधेयक पेश किया, जिसमें उस कार्यक्रम को बंद करने का प्रावधान है, जो पढ़ाई पूरी होने के बाद कुछ निश्चित शर्तों के साथ विदेशी छात्रों को देश में काम करने के लिए रुकने की अनुमति देता है।

सांसद पॉल ए गोसर के साथ सांसद मो ब्रूक्स, एंडी बिग्स और मैट गेट्ज ने ‘फेयरनेस फॉर हाई-स्किल्ड अमेरिकन एक्ट’ पेश किया। इस विधेयक के पारित होने पर इसके जरिए वैकल्पिक अभ्यास प्रशिक्षण (ऑप्ट) के लिए आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम में संशोधन मुमकिन हो पाएगा।

गोसर ने कहा, ‘‘ कौन सा देश ऐसा कानून नहीं, बल्कि कार्यक्रम बनाता है, जो अपने व्यवसायों को अपने नागरिकों को निकालने और उनके स्थान पर विदेशी श्रमिकों को रखने के लिए पुरस्कृत करता है? अमेरिका। इस कार्यक्रम का नाम है ‘ऑप्ट’ और यह हमारे अपने श्रमिकों के पूर्ण परित्याग को दर्शाता है।’’

गोसर ने पहली बार 116वीं संसद में ‘फेयरनेस फॉर हाई-स्किल्ड अमेरिकन एक्ट’ पेश किया था और ऑप्ट को खत्म करने के लिए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के खिलाफ एक मुकदमे में अमेरिकी श्रमिकों के समर्थन में दो बार उन्होंने ‘एमिकस ब्रीफ’ पर भी हस्ताक्षर किए हैं। ‘एमिकस ब्रीफ’ एक कानूनी दस्तावेज है, जिसे किसी अदालती मामले में उन लोगों द्वारा दायर किया जा सकता है, जो मामले में वादी नहीं होते, लेकिन इसमें रुचि रखते हैं।

गोसर ने आरोप लगाया कि ऑप्ट ने 1,00,000 से अधिक विदेशी छात्रों को स्नातक के बाद अमेरिका में तीन साल तक काम करने की अनुमति देकर एच-1बी सीमा के नियम को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि इन विदेशी श्रमिकों को पेरोल करों से छूट दी गई है, जिससे उनका खर्चा एक अमेरिकी श्रमिकों की तुलना में करीब 10 से 15 प्रतिशत कम हो जाता है। ऑप्ट ‘यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट’ (आईसीई) द्वारा प्रशासित एक अतिथि श्रमिक कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा