कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बिल गेट्स, ले चुके हैं ‘बूस्टर’ खुराक, कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि...

By भाषा | Updated: May 11, 2022 08:51 IST2022-05-11T08:46:51+5:302022-05-11T08:51:01+5:30

Bill Gates infected with Corona virus has taken booster dose said I am lucky that | कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बिल गेट्स, ले चुके हैं ‘बूस्टर’ खुराक, कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि...

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बिल गेट्स, ले चुके हैं ‘बूस्टर’ खुराक, कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि...

Highlightsबिल गेट्स ने बताया कि उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैंवायरस से संक्रमित होने के बाद बिल गेट्स ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है

सिएटलः माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। बिल गेट्स ने ट्विटर पर यह जानकारी दी और कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ होने तक पृथक-वास में रहेंगे।

गेट्स ने लिखा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कोविड-19 रोधी टीके की ‘बूस्टर’ खुराक भी ले ली है और बेहतर चिकित्सकीय सेवा का लाभ उठा सकता हूं।’’ सिएटल स्थित ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ दुनिया का सबसे प्रभावशाली निजी फाउंडेशन है, जिसके पास लगभग 65 अरब डॉलर की निधि है। मेलिंडा गेट्स, बिल की पूर्व पत्नी हैं।

बिल गेट्स वैश्विक महामारी से निपटने के उपायों, खासकर गरीब देशों तक टीकों और दवाओं की पहुंच के मुखर समर्थक रहे हैं। गेट्स फाउंडेशन ने अक्टूबर में कहा था कि वह दवा कम्पनी ‘मर्क’ की एंटीवायरल कोविड-19 गोली की जेनेरिक दवाओं को कम आय वाले देशों तक पहुंचाने के लिए 12 करोड़ डॉलर खर्च करेंगे। 

Web Title: Bill Gates infected with Corona virus has taken booster dose said I am lucky that

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे