लाइव न्यूज़ :

बिल क्लिंटन के स्वास्थ्य में लगातार हो रहा है सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 13:01 IST

Open in App

ऑरेंज (अमेरिका), 16 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, जहां उनका इलाज चल रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कनेक्टिकट विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बाइडन ने कहा, " मैंने उनसे बात की है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनकी हालत गंभीर बिल्कुल भी नहीं है। उन्हें एक-दो दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।"

बिल क्लिंटन (75) को संक्रमण की वजह से मंगलवार को लॉस एंजिल्स के दक्षिण-पूर्व में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के इरविन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। क्लिंटन के प्रवक्ता के मुताबिक उनका संक्रमण कोविड-19 से संबंधित नहीं है।

पूर्व राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने कहा कि क्लिंटन को मूत्र संबंधी संक्रमण था जो फैल गया था, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है उनका संक्रमण ठीक हो गया है।

क्लिंटन के प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा कि क्लिंटन को रात भर और अस्पताल में भर्ती रहना होगा।

यूरेना ने वक्तव्य में कहा, ‘‘ पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य संबंधी सभी संकेतक सही दिशा में हैं, जिसमें उनकी श्वेत रक्त गणना भी शामिल है जोकि काफी नीचे आ गयी थी। पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा उन्हें उचित देखभाल भी मिल रही है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए अमेरिका और दुनिया भर से लोगों ने जो शुभकामनाएं भेजी हैं। उनके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब