लाइव न्यूज़ :

बिल क्लिंटन को कैलिफोर्निया के अस्पताल से छुट्टी मिलेगी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:39 IST

Open in App

ओरेंज (अमेरिका), 17 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में चौथी रात गुजारी जहां उनका संक्रमण का इलाज चल रहा है लेकिन स्वास्थ्य में काफी प्रगति होने के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। यह जानकारी एक प्रवक्ता ने दी।

क्लिंटन की प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की सेहत में पिछले 24 घंटों में काफी सुधार आ रहा है।’’ इसमें बताया गया है कि क्लिंटन रात को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के इरविन मेडिकल सेंटर में ही रहेंगे जहां उन्हें ‘‘आईवी एंटीबायोटिक्स दी जाएगी और अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।’’

अस्पताल में पति के साथ हिलेरी क्लिंटन हैं। वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे बेटी चेल्सिया के साथ लौट आईं।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार रात को कहा कि उन्होंने बिल क्लिंटन से बात की और पूर्व राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बाइडन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट में कहा, ‘‘उनकी तबियत ठीक है।’’

यूरेना ने बताया कि क्लिंटन (75) को मंगलवार को एक संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संक्रमण का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है।

पूर्व राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने बताया कि उनके मूत्राशय में संक्रमण था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...