लाइव न्यूज़ :

बिल क्लिंटन अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: October 15, 2021 10:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को संक्रमण के कारण तबियत खराब होने के बाद दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया, लेकिन अब उनके ‘‘स्वास्थ्य में सुधार’’ हो रहा है। क्लिंटन के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

क्लिंटन (75) के प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने एक बयान में बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को संक्रमण के कारण मंगलवार शाम को ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरविन मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं।

उरेना ने कहा, ‘‘उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। वह बेहतरीन तरीके से उनकी देखभाल करने के लिए चिकित्सकों, नर्सों और अस्पताल कर्मियों के अत्यंत आभारी हैं।’’

कैलिफोर्निया के प्रवक्ता की ओर से जारी दूसरे बयान में चिकित्सकों डॉ. अल्पेश अमीन और डॉ. लीसा बर्डाक के हवाले से बताया गया कि पूर्व राष्ट्रपति को एंटीबायोटिक दवाएं और तरल पदार्थ दिया गया है।

चिकित्सकों ने कहा, ‘‘दो दिन के उपचार के बाद उनकी श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या कम हो रही है और एंटीबायोटिक दवाओं का उन पर असर हो रहा है। कैलिफोर्निया स्थित चिकित्सकों का दल (पूर्व) राष्ट्रपति के हृदय रोग विशेषज्ञ सहित न्यूयॉर्क स्थित उनके चिकित्सकों के दल के लगातार संपर्क में है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही घर जा पाएंगे।”

2001 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद के क्लिंटन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लंबे समय तक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद 2004 में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। एक फेफड़े के आंशिक रूप से काम करना बंद कर देने के कारण 2005 में उनकी एक और सर्जरी हुई थी और 2010 में कोरोनरी धमनी में स्टेंट लगाए गए थे। इसके बाद उन्होंने शाकाहार लेना आरंभ किया, जिससे उनका वजन कम हुआ और स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल