लाइव न्यूज़ :

बिल क्लिंटन को कैलिफोर्निया के अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:58 IST

Open in App

ओरेंज (अमेरिका), 17 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल से रविवार को छुट्टी मिल गई जहां उनका संक्रमण का इलाज चल रहा था।

पूर्व राष्ट्रपति को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरविन मेडिकल सेंटर से सुबह करीब आठ बजे छुट्टी मिली।

अधिकारियों ने बताया कि क्लिंटन (75) को मंगलवार को एक संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संक्रमण का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है।

क्लिंटन की प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की सेहत में पिछले 24 घंटों में काफी सुधार आ रहा है।’’

अस्पताल में पति के साथ हिलेरी क्लिंटन रहीं और रविवार को पति के साथ ही अस्पताल से निकलीं।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार रात को कहा था कि उन्होंने बिल क्लिंटन से बात की और पूर्व राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। बाइडन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट में कहा, ‘‘उनकी तबियत ठीक है।’’

पूर्व राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने बताया कि उनके मूत्राशय में संक्रमण था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल