लाइव न्यूज़ :

बिल और मेलिंडा गेट्स ने तलाक की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:45 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, चार मई अरबपति समाजसेवी बिल और मेलिंडा गेट्स ने तलाक की घोषणा करते हुए अपनी 27 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारा अब यही मानना है कि ‘‘अब हम एक दंपति के रूप में साथ नहीं रह सकते है लेकिन अपनी संस्था में हम साथ काम करते रहेंगे।’’

ट्विटर पर एक संयुक्त बयान में दोनों ने कहा, ‘‘काफी सोच विचार करने और अपने संबंधों पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल से अधिक समय से वे एक संस्था चला रहे हैं जो जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है।

बयान के अनुसार, ‘‘हमारा यही मानना है कि इस मिशन में और संस्था में हम साथ काम करते रहेंगे। लेकिन जीवन के अगले पड़ाव में दंपति के रूप में हम साथ नहीं रह सकते हैं।’’

ये दोनों दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जीवन के एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में हम अपने परिवार के लिए निजता चाहते हैं।’’

सिएटल स्थित संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की कुल संपत्ति 2019 में 43.3 अरब डॉलर थी।

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल (65) और मेलिंडा (56) की मुलाकात कंपनी में ही हुई थी। मेलिंडा 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं तभी दोनों की मुलाकात हुई थी। कुछ साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 194 में हवाई में विवाह कर लिया। दंपति के तीन बच्चे हैं।

संस्था ने एक बयान में कहा कि दोनों इसके सह-अध्यक्ष और न्यासी बने रहेंगे और संगठन में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

बयान के अनुसार, ‘‘संस्था की रणनीति को आकार देने तथा उसकी स्वीकृति के लिए, संस्था के मुद्दों की हिमायत करने और संस्था के संपूर्ण मार्गदर्शन के लिए दोनों साथ काम करते रहेंगे।’’

बिल गेट्स पूर्व में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं और उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से भी अधिक होने का अनुमान है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमने तीन प्यारे बच्चों की परवरिश की और एक संस्था बनायी जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है।’’

मेलिंडा गेट्स ने 2019 में प्रकाशित अपने संस्मरण ‘द मोमेंट ऑफ लिफ्ट’ में अपने बचपन और जीवन से जुड़े संघर्षों के बारे में बताया है। उन्होंने एक जानी-मानी शख्सियत की पत्नी होने तथा घर पर तीन बच्चों की परवरिश करने जैसे निजी संघर्षों का भी जिक्र किया है।

पिछले साल बिल गेट्स ने कहा था कि परमार्थ कार्यों में ध्यान देने के लिए वह माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से हट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक