लाइव न्यूज़ :

बिल और मेलिंडा गेट्स ने तलाक की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 11:32 IST

Open in App

सिएटल (अमेरिका), चार मई (एपी) माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और उनकी पत्नी ने तलाक लेने का फैसला किया है, लेकिन दोनों ने कहा है कि वे दुनिया की सबसे बड़ी निजी परमार्थ संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में साथ काम करते रहेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि दोनों ने अपनी 27 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमने तीन प्यारे बच्चों की परवरिश की और एक संस्था बनायी जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जीवन के एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में हम अपने परिवार के लिए निजता चाहते हैं।’’

बिल गेट्स पूर्व में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं और उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से भी अधिक होने का अनुमान है।

इससे पहले, अमेजन के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) जेफ बेजोस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी ने 2019 में तलाक की प्रक्रिया पूरी की थी। मैकेंजी स्कॉट ने फिर से विवाह कर लिया है और वह अमेजन में चार प्रतिशत हिस्सेदारी (करीब 36 अरब डॉलर से अधिक) मिलने के बाद समाजसेवा के कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

गेट्स दंपति ने 1994 में हवाई में विवाह किया था। मेलिंडा 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं तभी दोनों की मुलाकात हुई थी।

मेलिंडा गेट्स ने 2019 में प्रकाशित अपने संस्मरण ‘द मोमेंट ऑफ लिफ्ट’ में अपने बचपन और जीवन से जुड़े संघर्षों के बारे में बताया है। उन्होंने एक जानी-मानी शख्सियत की पत्नी होने तथा घर पर तीन बच्चों की परवरिश करने जैसे निजी संघर्षों का भी जिक्र किया है।

पिछले साल बिल गेट्स ने कहा था कि परमार्थ कार्यों में ध्यान देने के लिए वह माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से हट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा