लाइव न्यूज़ :

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच 2022 तक 200 अरब डॉलर का होगा व्यापार: पीएचडी चैंबर

By भाषा | Updated: April 6, 2019 21:06 IST

Open in App

विस्तृत व्यापार सुविधाओं तथा शुल्क में कमी से भारत और यूरोपीय संघ के बीच द्विपक्षीय व्यापार के 2022 तक मौजूदा 141 अरब डॉलर से बढ़कर 200 अरब डॉलर पर पहुंच जाने की संभावना है। उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शनिवार को जारी एक बयान में यह कहा।

संगठन के अध्यक्ष राजीव तलवार ने भारत और यूरोपीय संघ के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की सराहना करते हुए भारत को विदेशी कंपनियों के रक्षा विनिर्माण केंद्र तथा शोध एवं विकास इकाइयों का गढ़ बनाने पर जोर दिया।

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत तोमास्ज कोज्लोवस्की ने उद्योग मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यदि दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार समझौता तथा निवेश संरक्षण करार उचित समय से हो जाता है तो द्विपक्षीय व्यापार कई गुणा बढ़ सकता है।

उन्होंने ब्रेक्जिट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे यूरोपीय संघ में भारतीय निवेश और व्यापार प्रतिबद्धताओं आदि पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा। विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मध्य यूरोप) डॉ अंजु कुमार ने इस मौके पर कहा कि भारत के यूरोपीय संघ और ब्रिटेन दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ और ब्रिटेन दोनों के साथ भारत के आर्थिक एवं व्यापार संबंधों पर ब्रेक्जिट का शायद ही कोई प्रतिकूल असर पड़े। इस अवसर पर पीएचडी मंडल के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल और उद्योग मंडल की मध्य यूरोप से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष माहित जैन और सह- अध्यक्ष विक्रम गेरा भी उपस्थित थे। भाषा सुमन महाबीर महाबीर

टॅग्स :इंडियाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला