लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिटेन दौरे से द्विपक्षीय संबंध नए युग की दहलीज पर: भारतीय दूत

By भाषा | Updated: October 31, 2021 11:51 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 31 अक्टूबर ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध सकारात्मक पथ पर और संभावित रूप से एक नए युग की दहलीज पर हैं।

मोदी सोमवार और मंगलवार को ग्लासगो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र कॉप-26 जलवायु सम्मेलन के विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएलएस) में भाग लेने के साथ ही सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

ब्रिटेन में भारत की दूत ने उल्लेख किया कि दोनों देशों की द्विपक्षीय भागीदारी की तैयारी में वाणिज्यिक संबंधों से लेकर समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। कुमार ने मोदी की ब्रिटेन यात्रा की पूर्व संध्या पर एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारत-ब्रिटेन साझेदारी बहुत ही सकारात्मक पथ पर, संभावित रूप से एक नए युग की दहलीज पर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह व्यापक, रणनीतिक साझेदारी है, जो विभिन्न क्षेत्रों की एक सतत-विस्तारित सीमा को कवर करती है। यह एक कुशल संस्थागत ढांचे के आधार पर है, जैसा कि होना चाहिए।’’

उच्चायुक्त ने पुष्टि की कि मई में प्रधानमंत्री मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष जॉनसन के बीच 2030 रोडमैप पर सहमति बनी थी। दोनों देशों के बीच 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ यह पटरी पर बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों सरकारें निर्धारित समय सीमा के भीतर ‘रोडमैप’ के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस लिहाज से हम मार्च 2022 में एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए नवंबर 2021 में बातचीत शुरू करना चाहते हैं और यदि सब कुछ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होता है तो नवंबर 2022 तक एक व्यापक समझौता होगा।’’

वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा भारत-ब्रिटेन संबंधों के 75 वर्ष पूरा होने के मौके पर अतिरिक्त महत्व रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला