बिजेंजो पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री चुने गए

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:41 IST2021-10-29T18:41:01+5:302021-10-29T18:41:01+5:30

Bijenjo elected chief minister of Pakistan's troubled province of Balochistan | बिजेंजो पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री चुने गए

बिजेंजो पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री चुने गए

क्वेटा, 29 अक्टूबर बलूचिस्तान अवामी पार्टी के नेता मीर अब्दुल कुद्दस बिजेंजो को पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान का शुक्रवार को नया मुख्यमंत्री चुना गया। उनका चुनाव पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री जाम कमाल खाल अल्यानी के इस्तीफे के पांच दिन बाद हुआ है।

अल्यानी ने रविवार को बलूचिस्तान के गवर्नर सैयद जहूर अहमद आगा को इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने यह कदम विधानसभा में इस महीने के शुरुआत में विकास के लिए धन आंवटन को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास मत पारित होने के बाद उठाया था।

बिजेंजो राजनीति और कबायली स्तर पर प्रभावशाली परिवार से आते हैं और विधानसभा में उन्होंने 64 सदस्यों में से 39 का समर्थन प्राप्त किया। वह दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए हैं। इससे पहले वह जनवरी से जुलाई 2018 में सूबे का नेतृत्व कर चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि गवर्नर आगा क्वेटा में शाम को बलूचिस्तान के गवर्नर हाउस में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bijenjo elected chief minister of Pakistan's troubled province of Balochistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे