लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप को 'रिसिन' जहर वाला पत्र भेजने के मामले में बड़ा खुलासा, इस देश की सीमा से संदिग्ध महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2020 11:44 IST

संदिग्ध महिला को अमेरिकी सीमाशुल्क एवं सीमा रक्षा अधिकारियों ने न्यूयॉर्क-कनाडा सीमा के निकट पीस ब्रीज से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र को व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले गत सप्ताह की शुरुआत में बीच में ही रोक लिया गया था। व्हाइट हाउस के पते पर भेजा गया यह पत्र मूलत: कनाडा में तैयार किया गया प्रतीत होता है।

वाशिंगटन, 21 सितंबर (एपी) व्हाइट हाउस के पते पर जहर ‘रिसिन’ वाला एक पत्र भेजने की संदिग्ध एक महिला को न्यूयॉर्क-कनाडा सीमा पर गिरफ्तार कर लिया गया। कानून प्रवर्तन तीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पत्र को व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले गत सप्ताह की शुरुआत में बीच में ही रोक लिया गया था।

महिला को अमेरिकी सीमाशुल्क एवं सीमा रक्षा अधिकारियों ने सीमा के निकट पीस ब्रीज से गिरफ्तार किया और ऐसी संभावना है कि वह संघीय आरोपों का सामना करेगी। अभी महिला का नाम जाहिर नहीं किया गया है।

व्हाइट हाउस के पते पर भेजा गया यह पत्र मूलत: कनाडा में तैयार किया गया प्रतीत होता है। रॉयल कनाडा माउंटेड पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। यह पत्र उस सरकारी प्रतिष्ठान में रोका गया जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस आने वाली डाक की जांच करता है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इसमें जहर ‘रिसिन’ होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। इससे पहले भी पत्र के जरिए रिसिन भेजकर अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कई कोशिशें हुई हैं।

नौसेना के पूर्व कर्मचारी को ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्यों को इसी प्रकार के लिफाफे भेजने के आरोप में 2018 में गिरफ्तार किया गया था। एपी स्नेहा अमित अमित

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल