लाइव न्यूज़ :

Crash Video: चीन में बड़ा विमान हादसा, 133 यात्रियों वाला चीनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वीडियो में हुआ ये खोफनाक मनजर कैद

By आजाद खान | Updated: March 21, 2022 15:28 IST

China Plane Crashed: जानकारी के मुताबिक, विमान कुनमिंग से गुआंगज़ौ के लिए उड़ान भर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के बोइंग 737 यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इस पर 133 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना से पहाड़ों में आग लग गई है।

चीनचीन का एक विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 133 लोग सवार थे। हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई है। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, ‘चाइना ईर्स्टन’ एयरलाइन का विमान ‘बोइंग 737’ तेंग काउंटी में वुझो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद पहाड़ी इलाके में आग लग गई। प्रसारक के अनुसार, हादसे में हताहत हुए लोगों के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। उसने बताया कि बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है।

दो इंजन वाला ‘बोइंग 737’ छोटी एवं मध्यम दूरी की उड़ानों के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय विमानों में से एक है। हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ‘चाइना ईस्टर्न’ की ओर से कई तरह के सामान्य विमान संचालित किए जाते हैं, जिसमें 737-800 और 737 मैक्स शामिल है। आपको बता दें कि दो घातक हादसों के बाद 737 मैक्स विमानों का संचालन रोक दिया गया था। चीनी विमान नियामक के मंजूरी देने के बाद पिछले साल से इन विमानों का पुन: परिचालन शुरू हुआ। ‘चाइना ईस्टर्न’, चीन की तीन प्रमुख विमान वाहक कम्पनियों में से एक है।

बचाव दल की हुई तैनाती

मीडिया में आई खबरें के अनुसार, इस दुर्घटना के बाद वहां के आस पास के इलाकों में धुआ उठते दिखाई दे रहा है। वहीं इसकी खबर मिलते ही बचाव दल को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्लेन पहाड़ों से टकरा गया है जिसके कारण उसमें आग लग गई है। हालांकि इस दुर्घटना के कारणों को लेकर अभी भी अधिकारिक पुष्टी बाकी है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल