लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टीका निर्माताओं से बातचीत करेगा बाइडन का वैज्ञानिक दल

By भाषा | Updated: November 16, 2020 13:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 नवंबर (एपी) राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों के हस्तांतरण की ठप पड़ी प्रक्रिया के चलते जो बाइडन के वैज्ञानिक सलाहकार भले ही सरकार की कोविड-19 टीकाकरण योजना से अनभिज्ञ हो लेकिन उन्होंने इस संबंध में आगामी दिनों में टीका निर्माताओं के साथ बैठक करने की योजना बनायी है।

बाइडन के चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लेन ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है जिसका मतलब यह है कि सरकार बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के लिए जो जमीनी तैयारी कर रही है उसकी जानकारी बाइडन के दल को नहीं मिल पा रही है।

क्लेन ने कहा, ‘‘संभावना है कि टीकाकरण का काम संभवत: दिसंबर या जनवरी में आरंभ हो । स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) के अधिकारी टीकाकरण अभियान शुरू की योजना बना रहे हैं। हमारे विशेषज्ञों को उनसे जल्द से जल्द बात करने की जरूरत है ताकि सत्ता हस्तांतरण के दौरान कुछ छूट न जाए।’’

सरकार में संक्रामक रोगों के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि निवर्तमान और आगामी प्रशासन के बीच समन्वय की कमी के कारण जन स्वास्थ्य संकट की स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम उनके साथ मिलकर काम करना शुरू कर दें तो यह निश्चित ही अच्छा होगा।’’

राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जो बाइडन का दल टीका निर्माताओं से ऐसे समय संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है जब अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी कहर बरपा रही है और संभवत: यह सबसे खतरनाक चरण में पहुंच चुकी है।

क्लेन ने बताया कि फाइजर तथा अन्य दवा कंपनियों से बातचीत इस हफ्ते शुरू की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल