लाइव न्यूज़ :

सहयोग के बाइडन के अनुरोध का ध्रुवीकृत कांग्रेस में विरोध होने के आसार

By भाषा | Updated: November 12, 2020 21:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 नवंबर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन कैपिटल हिल में सहज महसूस करते रहे हैं लेकिन उनके वहां से हटने के बाद वह जगह बदल गयी है।

बाइडन सीनेटर के रूप में अपने 36 साल के करियर के दौरान जिस माहौल से काफी अच्छी तरह से परिचित थे, वह शायद हमेशा के लिए खत्म हो गया है। चुनाव परिणामों ने उन्हें अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मजबूती नहीं दी है। उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी के अच्छा प्रदर्शन नही होने के कारण उनका कांग्रेस पर नियंत्रण नहीं होगा।

इस स्थिति में बाइडन के पास बहुत ज्यादा विकल्प नहीं होंगे। इसके अलावा अगर वामपंथ और दक्षिणपंथी ताकतें साथ-साथ चलने से इनकार करती हैं तो इससे परेशानी पैदा हो सकती है।

सीनेट में बहुमत दल के नेता मिच मैककोनेल के पूर्व सहयोगी रोहित कुमार ने कहा, "द्विदलीय स्थिति के लिए निश्चित रूप से एक अवसर है, लेकिन यह सब मध्य में होने वाला है।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि क्या (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) पार्टियां उन्हें ऐसा करने की अनुमति देंगी क्योंकि पार्टियों का बहुत अधिक ध्रुवीकरण हो गया है।"

हालांकि यह अभी तय नहीं है लेकिन आधुनिक दौर में बाइडन पहले राष्ट्रपति होंगे जिनकी पार्टी का कांग्रेस पर नियंत्रण नहीं होगा। ऐसा अनुमान है कि रिपब्लिकन पार्टी का सीनेट में नियंत्रण कायम रह सकता है।

सीनेट पर रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण से बाइडन को अपनी महत्वाकांक्षाओं में कमी लानी होगी और जलवायु परिवर्तन, आप्रवासन और "ओबामा केयर" जैसे बड़े मुद्दों क हल में देरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला