लाइव न्यूज़ :

बाइडन की नियमित मेडिकल जांच, कुछ समय के लिए उपराष्ट्रपति ने संभाली उनकी जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 00:42 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 19 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को नियमित ‘कोलोनस्कॉपी’ जांच कराने के लिए वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर गये और कुछ समय के लिए उन्होंने सत्ता उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सौंप दी।

बाइडन राष्ट्रपति के तौर पर पहली नियमित जांच के लिए शुक्रवार तड़के वाशिंगटन के उपनगरीय क्षेत्र स्थित मेडिकल सेंटर गये ।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि ‘कोलोनस्कॉपी’ के दौरान बाइडन ‘एनिसथीसिया’ के प्रभाव में रहेंगे , इसलिए उन्होंने अल्पकाल के लिए हैरिस को सत्ता सौंपी।

साकी ने कहा कि बाइडन ने स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 35 मिनट पर हैरिस और व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लैन से बातचीत के बाद अपना दायित्व संभाल लिया।

बाइडन (78) ने दिसंबर 2019 में अपने शरीर की पूरी जांच कराई थी और तब चिकित्सकों ने पूर्व उपराष्ट्रपति को ‘‘स्वस्थ’’ और ‘‘राष्ट्रपति का कर्तव्य सफलतापूर्वक निभाने के लिए उपयुक्त’’ पाया था।

वर्ष 2009 से ही बाइडन के चिकित्सक डॉ. केविन ओ कोनोर ने तब तीन पन्नों के नोट में लिखा था कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडन पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला