लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक, वीचैट पर ट्रंप काल में लगी पाबंदी हटाने का बाइडन का आदेश सही दिशा में सकारात्मक कदम: चीन

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:32 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 10 जून चीन ने अपने लोकप्रिय ऐप टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय के शासकीय आदेश को वापस लेने के अमेरिका के कदम का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और कहा कि यह ‘सही दिशा में उठाया गया सकारात्मक कदम’ है।

सरकार द्वारा संचालित चैनल सीजीटीएन ने वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग के हवाले से कहा कि अमेरिका को चीनी कंपनियों के साथ उचित और निष्पक्ष व्यवहार करना चाहिए तथा व्यापार के विषयों में राजनीति को लाने से बचना चाहिए।

फेंग ने कहा कि बाइडन प्रशासन का चीनी ऐप को प्रतिबंधित करने के आदेश को रद्द करना ‘सही दिशा में सकारात्मक कदम’ है।

व्हाइट हाउस ने बुधवार को छोटे वीडियो वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और मैसेजिंग ऐप वीचैट पर पिछली सरकार के प्रतिबंध को हटा लिया और कहा कि बाइडन प्रशासन चीन से जुड़े सॉफ्टवेयर ऐप के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के जोखिमों का पता लगाने के उद्देश्य से अपनी समीक्षा कराएगा।

चीन के दोनों ऐप पर लगी पाबंदी हटाने का अमेरिका का आदेश चीन में राहत के तौर पर आया है। वैसे बाइडन प्रशासन चीन के खिलाफ ट्रंप के समय लागू कड़ी नीतियों को अमल में ला रहा है और इससे दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मतभेद गहरा रहे हैं।

प्रतिबंध के आदेश को हटाने के अमेरिका के कदम पर प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बृहस्पतिवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका को चीन की कंपनियों पर दबाव बढ़ाने के लिए राजकीय शक्ति का दुरुपयोग करना बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका को बाजार आधारित अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार नियमों का गंभीरतापूर्वक पालन करना चाहिए, राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को अत्यधिक खींचना बंद करना चाहिए।’’

वेनबिन ने कहा, ‘‘चीन की सरकार हमारी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की लगातार सुरक्षा करेगी।’’

टिकटॉक और अन्य 267 चीनी ऐप पर सुरक्षा कारणों से भारत द्वारा पाबंदी लगाये जाने के बाद अमेरिका ने चीन के दोनों ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। टिकटॉक का स्वामित्व चीनी टेक कंपनी बाइटडांस के पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला