लाइव न्यूज़ :

टीका साझा करने का बाइडन का कदम अमेरिकी प्रभाव को बढ़ाने वाला

By भाषा | Updated: May 8, 2021 10:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ मई (एपी) कोविड-19 के टीकों के निर्माण के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रावधानों में छूट देने का राष्ट्रपति जो बाइडन का निर्णय वैश्विक नेतृत्व में उनके प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिहाज से लिया गया है।

इस विषय पर एक महीने से अधिक वक्त तक चली आंतरिक बहस के बाद बाइडन ने इस हफ्ते फैसला किया कि वह कोविड-19 टीकों के पेटेंट में कुछ समय के लिए छूट देने की अंतरराष्ट्रीय अपील को स्वीकार करेंगे।

नीति में बदलाव का दुनिया भर के कई परोपकारी संगठनों एवं देश के उदारवादियों ने स्वागत किया है। नीति में बदलाव का यह कदम हालांकि नया नहीं है।

बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने अभियान के दौरान इसका समर्थन किया था। प्रशासन के भीतर जारी चर्चाओं का जोर हालांकि इस बात को लेकर था कि वैश्विक महामारी को कितनी बेहतर तरीके से समाप्त किया जा सकता है और ऐसा करते हुए दुनिया भर में अमेरिका का प्रभाव भी बरकरार रहे।

अधिकारियों ने माना है कि हरसंभव कोशिश करने के बावजूद नीति में परिवर्तन के कारण अतिरिक्त टीके बनाने में कम से कम एक साल का वक्त लग सकता है।

प्रमुख यूरोपीय नेता इन रियायतों के पूरी तरह खिलाफ थे और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में जरूरी सहमति जुटा पाना शायद कभी न हो।

विशिष्ट उत्पादन, खासकर फाइजर और मॉडर्ना द्वारा बनाए गए अत्याधुनिक एमआरएनए टीकों में और वक्त लग सकता है। सबसे अहम यह है कि इस मामले को लेकर ज्यादा बहस नहीं होगी अगर टीका उत्पादक अंतरराष्ट्रीय मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उत्पादन कर सकें।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों का मानना है कि बाइडन का फैसला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एकपक्षवाद और संरक्षणवाद के चार साल बाद अमेरिका को नेतृत्व की स्थिति में वापस लाने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल