लाइव न्यूज़ :

बाइडन के पैर में मामूली फ्रैक्चर : चिकित्सक

By भाषा | Updated: November 30, 2020 11:27 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 नवंबर अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के दाहिने पैर में मामूली फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें चलने के लिए अब कई हफ्तों तक ‘वॉकिंग बूट’ की जरूरत पड़ेगी। उनके चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

शनिवार को अपने पालतू कुत्ते ‘मेजर’ के साथ खेलते वक्त बाइडन का पैर फिसलने से उनका टखना मुड़ गया था।

बाइडन का उपचार कर रहे डॉ. केविन ओ कोन्नोर ने रविवार को कहा, ‘‘शुरुआती एक्स-रे में किसी तरह का फ्रैक्चर पता नहीं चला है। लेकिन क्लिनिकल जांच से लगता है कि इसे और गहराई से देखने की जरूरत है।’’

जीडब्ल्यू मेडिकल फैकल्टी एसोसिएट्स में निदेशक कोन्नोर ने बाइडन की जांच के परिणामों को देखने के बाद बताया, ‘‘बाद के सीटी स्कैन से नव-निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के पैर में मामूली फ्रैक्चर का पता चला। अगले कई हफ्तों तक उन्हें चलने के लिए वॉकिंग बूट की जरूरत पड़ेगी।’’

बाइडन अगले वर्ष 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनकी आयु 78 वर्ष है और वह इस पद पर आसीन होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम को ट्वीट कर बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी