लाइव न्यूज़ :

बाइडन विदेश यात्रा: विश्व मंच पर अमेरिका की स्थिति मजबूत करने पर होगा जोर

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को अपने कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर रवाना हुए। बाइडन अपनी इस यात्रा के दौरान विश्व मंच पर अमेरिका की स्थिति मजबूत करने और यूरोपीय सहयोगियों में विश्वास स्थापित करने को लेकर उत्सुक हैं।

बाइडन ने अपनी आठ-दिवसीय यात्रा के लिए व्यापक रूप से एजेंडा तय किया है। उनका मानना है कि पश्चिमी देशों को सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे ऐसे में चीन के साथ आर्थिक रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं जब विश्व कोरोना वायरस महामारी से उभर रहा है।

बुधवार को एयर फ़ोर्स वन में सवार होने से पहले बाइडन ने संवाददाताओं से कहा कि यह यात्रा चीन और रूस के नेताओं को यह स्पष्ट करने के लिए है कि अमेरिका और यूरोप ‘‘एकजुट’’ हैं।

यात्रा के अंत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन की ओर बढ़ते हुए बाइडन का लक्ष्य यूरोपीय देशों को इसको लेकर आश्वस्त करना होगा कि मास्को की आक्रामकता को विफल करने के लिए अमेरिका को एक बार फिर से एक भरोसेमंद भागीदार के तौर पर देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा, ‘‘यह यात्रा जो बाइडन की विदेश नीति के मूलभूत तत्व को आगे बढ़ाएगी।’’

बाइडन पहले जी-7 नेताओं के समूह के शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटेन जाएंगे और फिर नाटो शिखर सम्मेलन एवं यूरोपीय संघ के प्रमुखों के साथ बैठक के लिए ब्रसेल्स जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला