लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस में बाइडन के पहले क्रिसमस पर भी पड़ा कोरोना वायरस का असर

By भाषा | Updated: December 25, 2021 10:05 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और उसके नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के पहले क्रिसमस पर व्हाइट हाउस में कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया।

कोरोना वायरस की मार पड़ने से पहले तक क्रिसमस के अवसर पर व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किए जाते थे और बड़ी संख्या में लोग इनमें शामिल हुआ करते थे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजन और पेय पदार्थों से मेहमानों का स्वागत किया जाता था। राष्ट्रपति और प्रथम महिला दिसंबर की कई शामों पर पार्टी आयोजित करते थे। कभी-कभी तो वे दिन में दो बार पार्टी आयोजित करते थे, लेकिन इस बार राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने कोई बड़ा समारोह आयोजित करने और मेजों को व्यंजनों से सजाने के बजाय भोजन की व्यवस्था के बिना ‘ओपन हाउस’ आयोजित करने का फैसला किया। इस दौरान मेहमानों के लिए मास्क लगाना और टीकाकरण नहीं कराए लोगों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य है।

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति अल गोरे के सामाजिक सचिव रहे फिलिप डुफॉर ने कहा, ‘‘उनके लिए यह निर्णय बहुत मुश्किल है।’’ उन्होंने कहा कि कई समारोह आयोजित नहीं किए गए और कुछ कार्यक्रमों का आयोजन ‘जूम’ के जरिए किया गया।

बाइडन ने ‘ओपन हाउस’ के लिए केवल 100-100 लोगों के समूहों को आमंत्रित किया और उन्हें सजावट देखने के लिए आमतौर पर दिए जाने वाले दो घंटे के बजाय आधे घंटे का समय दिया गया। इस दौरान भोजन और पेय पदार्थ नहीं परोसे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब