लाइव न्यूज़ :

बाइडन के सलाहकार रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 18, 2020 12:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी सलाहकार सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बाइडन के हस्तांतरण दल ने यह जानकारी दी।

बाइडन के हस्तांतरण दल की प्रवक्ता केट बेडिंगफील्ड ने बताया कि 47 वर्षीय रिचमंड में संक्रमण के लक्षण बुधवार से नजर आने लगे थे। उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें वह संक्रमित पाए गए।

आगामी बाइडन प्रशासन में रिचमंड को व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सलाहकार और लोक मामलों के कार्यालय का निदेशक नामित किया गया है।

बेडिंगफील्ड ने कहा कि रिचमंड, बाइडन के करीबी संपर्क में नहीं आए थे तथा बाइडन की आज ही कोविड-19 संबंधी जांच करवा ली गई जिसमें पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं है।

रिचमंड 15 दिसंबर को एक अभियान रैली में शामिल होने के लिए जॉर्जिया गए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान दल के कोई भी अन्य सदस्य रिचमंड के करीबी संपर्क में नहीं आए।

उन्होंने बताया, ‘‘रिचमंड और बाइडन की बातचीत किसी बंद कमरे में नहीं हुई, उन्होंने मास्क पहन रखे थे और संवाद 15 मिनट से भी कम अवधि में हुआ। वह जॉर्जिया भी अकेले ही गए, बाइडन उनके साथ नहीं थे।’’

बेडिंगफील्ड ने बताया कि रिचमंड के संपर्क में दो लोग आए थे जिन्हें इस बारे में जानकारी दी गई है और वे स्वत: पृथक-वास में चले गए हैं। अब रिचमंड भी 14 दिन तक पृथक-वास में रहेंगे तथा उनकी दो पीसीआर जांच में संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि होगी तभी वह काम पर लौट सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?