लाइव न्यूज़ :

सऊदी क्राउन प्रिंस से मिलेंगे बाइडन के सलाहकार, यमन पर चर्चा की उम्मीद: अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन सोमवार को सऊदी अरब जा रहे हैं, जहां वह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह सऊदी अरब पर यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ वर्षों से जारी युद्ध पर विराम लगाने का दबाव डालेंगे।

दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सुलिवन बाइडन प्रशासन के उच्च प्रतिनिधि के रूप में सऊदी अरब जाएंगे। क्राउस प्रिंस से मुलाकात के अलावा वह उनके भाई तथा उप रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान से भी मुलाकात कर सकते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से इस बात की पुष्टि की है कि सुलिवन सोमवार को रियाद की यात्रा पर जा रहे हैं। वह यमन में जारी युद्ध में सऊदी अरब के सहयोगी संयुक्त अरब अमीरात का भी दौरा करेंगे। हालांकि इसके अतिरिक्त उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

यमन में सितंबर 2014 से युद्ध छिड़ा हुआ है। एक ओर सऊदी अरब के नेतृत्व में सैन्य गठबंधन हूती विद्रोहियों पर हमले कर रहा है तो दूसरी ओर हूती विद्रोही ईरान के समर्थन से युद्ध में डटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल