लाइव न्यूज़ :

बाइडन-शी के बीच डिजिटल शिखर वार्ता सोमवार को

By भाषा | Updated: November 12, 2021 23:21 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच सोमवार शाम को बहुप्रतीक्षित डिजिटल शिखर वार्ता होगी। दोनों पक्ष अमेरिका-चीन संबंधों में आये तनाव को कम करने के इच्छुक दिख रहे हैं।

व्हाइट हाउस दोनों नेताओं के बीच होने वाले इस वीडियो कॉल को लेकर बहुत अधिक उम्मीदें नहीं लगा रहा है।

बाइडन इस दौरान इस बात पर जोर दे सकते हैं कि अमेरिका और चीन को दोनों देशों के बीच जटिल संबंधों में संघर्ष के क्षेत्रों को रोकने की आवश्यकता है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि बैठक से कोई बड़ी घोषणा होने की उम्मीद नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शिखर बैठक के समय की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘दोनों नेता अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा का जिम्मेदारी से प्रबंधन करने के तरीकों के साथ ही एक साथ काम करने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन अमेरिका के इरादों और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेंगे तथा हमारी चिंताओं को भी स्पष्ट करेंगे।’’

फरवरी के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी मुलाकात होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और चीन ने इस सप्ताह ग्लासगो, स्कॉटलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में अपने सहयोग को बढ़ाने और जलवायु-हानिकारक उत्सर्जन पर लगाम लगाने के वास्ते कार्रवाई में तेजी लाने का संकल्प लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल