बाइडन ने जैन समुदाय को पर्यूषण और दशलक्षण पर्व की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: September 21, 2021 15:19 IST2021-09-21T15:19:44+5:302021-09-21T15:19:44+5:30

Biden wishes the Jain community a happy Paryushan and Dashlakshana festival | बाइडन ने जैन समुदाय को पर्यूषण और दशलक्षण पर्व की शुभकामनाएं दीं

बाइडन ने जैन समुदाय को पर्यूषण और दशलक्षण पर्व की शुभकामनाएं दीं

वाशिंगटन, 21 सितंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जैन समुदाय को पर्यूषण एवं दशलक्षण पर्व के समापन दिवस पर शुभकामनाएं दीं। अमेरिका में जैन समुदाय के 1,50,000 से अधिक लोग रहते हैं जो भारत के बाहर कहीं भी इस समुदाय की सर्वाधिक संख्या है।

बाइडन ने रविवार को फेसबुक पर लिखा, ‘‘जिल और मैं अमेरिका तथा दुनियाभर के जैन समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं देते हैं जिनके पर्यूषण एवं दशलक्षण पर्व का समापन हुआ है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘आत्मावलोकन एवं क्षमा के इस समय में, हमें जीवन में शांति एवं संतोष प्राप्त हो। मिच्छामी दुक्कड़म और उत्तम क्षमा।’’

जैन समुदाय के लोग पर्यूषण पर्व के दौरान आठ से दस दिन तक उपवास एवं ध्यान करते हैं। दस दिवसीय पर्व दशलक्षण पर्यूषण के बाद शुरू होता है।

अमेरिका में जैन समुदाय के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के संदेश का स्वागत किया। दक्षिण एशियाई समुदाय के नेता अजय भूतोरिया ने जैन समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार जताया।

आचार्य लोकेश मुनी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति की शुभकामनाओं का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Biden wishes the Jain community a happy Paryushan and Dashlakshana festival

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे