लाइव न्यूज़ :

समीक्षा के बाद ग्वांतानामो बे जेल को बंद करने की कोशिश करेंगे बाइडन

By भाषा | Updated: February 13, 2021 10:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन की परियोजना को फिर से शुरू करते हुए एक समीक्षा प्रक्रिया के बाद ग्वांतानामो बे पर अमेरिकी हिरासत केंद्र को बंद करने की कोशिश करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि बाइडन प्रशासन हिरासत केंद्र को बंद करने का ‘‘इरादा’’ रखता है, जिसका संकल्प ओबामा ने जनवरी 2009 में कार्यभार संभालने के बाद लिया था।

साकी ने इस संबंध में कोई समय सीमा नहीं दी, लेकिन उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इसकी औपचारिक ‘‘पुख्ता’’ समीक्षा की जाएगी, जिसमें रक्षा मंत्रालय, न्याय मंत्रालय और अन्य एजेंसियों के अधिकारी भाग लेंगे।

ओबामा प्रशासन ने जब हिरासत केंद्र बंद करने की घोषणा की थी, तब उन्हें घरेलू स्तर पर कड़े राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा था। अब इस जेल में केवल 40 कैदी हैं। अमेरिका ने अलकायदा एवं तालिबान के संदिग्ध आतंकवादियों को रखने के लिए 2002 में यह हिरासत केंद्र खोला था। कैदियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने एवं बिना आरोप लगाए लोगों को लंबे समय तक कैद में रखे जाने के कारण इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचना होती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते