लाइव न्यूज़ :

संरा महासभा में कोविड-19 महामारी समाप्त करने, मानवाधिकार और लोकतंत्र की रक्षा पर बात करेंगे बाइडन

By भाषा | Updated: September 18, 2021 12:00 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 18 सितंबर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि

जो बाइडन अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले संबोधन में कोविड-19 महामारी को समाप्त करने, जलवायु संकट का मुकाबला करने और मानवाधिकारों, लोकतंत्र एवं अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

सत्र के लिए अमेरिका की भागीदारी और प्राथमिकताओं का पूर्वावलोकन करते हुए एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें उच्चस्तरीय सत्र के लिए बाइडन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जलवायु मामलों के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी और विदेश विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी न्यूयॉर्क में होंगे। उन्होंने कहा कि इसमें एक पूर्ण एजेंडा होगा।

थॉमस-ग्रीनफील्ड ने शुक्रवार को कहा, “राष्ट्रपति बाइडन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं पर बात करेंगे। इनमें कोविड-19 महामारी को समाप्त करना, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना और मानवाधिकारों, लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था की रक्षा करना शामिल हैं। वे धरती पर स्थित हर एक देश को इसमें शामिल करते हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस 20 सितंबर को न्यूयॉर्क में बाइडन से मुलाकात करेंगे। बाइडन 21 सितंबर को आमसभा को संबोधित करेंगे, जो प्रतिष्ठित महासभा के हॉल से वैश्विक नेताओं के लिए राष्ट्रपति के रूप में उनका पहला संबोधन होगा।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने यह भी कहा कि उन्हें अगले सप्ताह अफगानिस्तान पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है जब विश्व के अनेक देशों के नेता संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के लिए एकत्रित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल