लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 5,00,000 लोगों को श्रद्धांजलि देंगे बाइडन

By भाषा | Updated: February 22, 2021 09:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 5,00,000 लोगों की याद में सोमवार को व्हाइट हाउस में एक मिनट का मौन रखेंगे और मोमबत्ती जलाएंगे।

अमेरिका में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आने के करीब एक साल बाद सोमवार को देश में मृतकों की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो जाने की आशंका है।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडन संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की याद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। उनके साथ प्रथम महिला जिल बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तथा उनके पति डग एमहॉफ भी होंगे। वे इस समारोह में मौन रखेंगे और मोमबत्ती जलाएंगे।

‘जॉन हॉप्किन्स’ विश्वविद्यालय के मुताबिक संक्रमण के कारण एक साल में करीब पांच लाख लोगों की मौत हुई है। मृतकों की यह संख्या कंसास सिटी, मिसौरी और अटलांटा शहर की आबादी के बराबर है।

देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा, ‘‘1918 में इन्फ्लुएंजा महामारी के बाद से बीते 102 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ था। ’’

अमेरिका में 19 जनवरी को संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार लाख पार कर गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें