लाइव न्यूज़ :

बाइडन कोविड, जलवायु पर चर्चा के लिए पोप फ्रांसिस से मिलेंगे

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन इसी महीने के अंत में अपनी वेटिकन यात्रा के दौरान पोप फ्रांसिस से मिलेंगे और कोरोना वायरस महामारी, जलवायु संकट तथा गरीबी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बाइडन वैश्विक आर्थिक और जलवायु परिवर्तन बैठकों के लिए इटली और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

व्हाइट हाउस के अनुसार, बाइडन की योजना पोप के साथ बैठक के दौरान कोरोना वायरस महामारी, जलवायु संकट और गरीबी जैसे विषयों पर चर्चा करने की है। उनकी मुलाकात 29 अक्टूबर को होगी और उसके बाद बाइडन रोम में समूह-20 के नेताओं के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। उसके बाद वह संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के लिए ग्लासगो, स्कॉटलैंड जाएंगे। इस सम्मेलन को सीओपी26 भी कहा जा रहा है।

बाइडन रोमन कैथोलिक हैं और वह अक्सर सार्वजनिक रूप से अपनी आस्था का जिक्र करते हैं तथा हर सप्ताहांत प्रार्थना में भाग लेते हैं। लेकिन समलैंगिक विवाह और गर्भपात अधिकारों जैसे मुद्दों को समर्थन सहित उनके राजनीतिक विचारों को लेकर कई बार उन्हें कैथोलिक चर्च के कुछ नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ता है।

पोप के साथ मुलाकात के दौरान अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन अपने पति के साथ मौजूद रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला