लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति के रूप में बाइडन जून में करेंगे पहली विदेश यात्रा : ब्रिटेन, ईयू जाएंगे

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन जून में अपनी पहली विदेश यात्रा करेंगे और इस दौरान वह प्रमुख अमेरिकी सहयोगियों के साथ बातचीत करेंगे। व्हाइट हाउस उनकी यात्रा के संबंध में शुक्रवार को घोषणा कर सकता है।

बाइडन 11 से 13 जून के बीच इंग्लैंड के कॉर्नवाल में आयोजित समूह सात शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेंगे। उसके बाद वह ब्रसेल्स जाएंगे जहां वह यूरोपीय संघ (ईयू) के नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे तथा 14 जून को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों के साथ बैठकों के बीच बाइडन ने आने वाले महीनों में तीसरे देश में आयोजित एक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया है। हालांकि इसके लिए अभी तक कोई तिथि तय नहीं की गयी है।

हाल में ज्यादातर अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत उत्तर अमेरिकी पड़ोसियों को चुना है। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत रियाद, सऊदी अरब का दौरा किया था।

बाइडन की पहली विदेश यात्रा का अर्थ अमेरिकी सहयोगियों के प्रति ट्रंप के रुख को पलटना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल