लाइव न्यूज़ :

बाइडन लगवाएंगे कोविड-19 का टीका, ट्रंप टीकाकरण से बनाए हुए हैं दूरी

By भाषा | Updated: December 21, 2020 10:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 दिसम्बर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा है कि टीकाकरण कार्यक्रम में ट्रंप सहित कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों को भी कोविड-19 के टीके की खुराक लेनी चाहिए।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सोमवार को टीका लगाया जाएगा।

‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के प्रमुख सलाहकार मोनसेफ सलाउई ने ‘सीएनएन’ के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में रविवार को कहा, ‘‘टीका उन लोगों के लिए सुरक्षित है, जो संक्रमित हो चुके हैं। यह उनकी प्रतिरक्षा को और मजबूत बनाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पता है कि वायरस से प्रतिरक्षा क्षमता बेहतर नहीं होती, बल्कि समय के साथ बदतर ही होती है। इसलिए मेरा मनना है कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण सही रहेगा क्योंकि यह सुरक्षित है। मुझे लगता है कि इन लोगों को टीका लगवाना चाहिए।’’

अमेरिका में पिछले सप्ताह कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन ट्रंप समेत कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने अब तक टीके की खुराक नहीं ली है।

उपराष्ट्रपति माइक पेंस, प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेटर मिच मैककोने को शुक्रवार को टीके लगाए गए थे।

अमेरिका की एक विशेषज्ञ समिति का कहना है कि कोविड-18 के टीकाकरण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में 75 या उससे अधिक आयु के लोगों और दमकल विभाग, शिक्षकों और किराने की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों समेत आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीकों की दूसरी खेप रविवार से अस्पतालों को भेजी जाएगी।

रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र के अनुसार देश में अब तक 5,56,000 लोगों को टीका लग चुका है।

इस बीच, कैलिफोर्निया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो रही है। यहां रविवार को 16,840 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जुलाई की तुलना में दोगुना अधिक मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में 3,610 से अधिक लोग भर्ती हैं। दक्षिण कैलिफोर्निया और उत्तर में सन जौक्विन वैली में कोई आईसीयू खाली नहीं है।

वहीं, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने सामाजिक समारोह संबंधी नए प्रतिबंध लागू किए हैं, हालांकि स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के अनुरोध के बाद भी मास्क पहनना अभी तक अनिवार्य नहीं किया है।

रिपब्लिकन सदस्यों ने मास्क पहनना अनिवार्य करने के बजाय सार्वजनिक कायक्रमों में 10 लोगों तक के शामिल होने की अनुमति देने वाले एक कार्यकारी आदेश पर रविवार को हस्ताक्षर किए। धार्मिक स्थल, विवाह और अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों को इन नए आदेशों से छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा