लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया जाएगा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:04 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वॉशिंगटन, छह जनवरी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में बुधवार को तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों की गिनती होगी और आधिकारिक रूप से पुष्टि की जाएगी कि निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में जीत हासिल की है। सत्र की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति माइक पेंस करेंगे।

बहरहाल, हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सौ से अधिक सदस्य और एक दर्जन से अधिक सीनेटर सहित बड़ी संख्या में रिपब्लिकन सांसद वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम को लेकर विरोध जता सकते हैं।

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने मंगलवार को ‘‘प्रिय साथी पत्र’’ में कहा, ‘‘कल जब कांग्रेस की बैठक होगी तो इस जोरदार जीत को मान्यता मिलेगी और जो बाइडन तथा कमला हैरिस को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का अगला राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति घोषित किया जाएगा।’’

पेलोसी ने कहा कि सत्र के दौरान केवल राज्यों के वोटों की घोषणा की जाएगी और किसी सदस्य के बोलने की कोई भूमिका नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात