लाइव न्यूज़ :

जी7 की ऑनलाइन बैठक को संबोधित करेंगे बाइडन

By भाषा | Updated: February 15, 2021 08:33 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 फरवरी (एपी) व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी7 की ऑनलाइन बैठक को शुक्रवार को संबोधित करेंगे।

बाइडन के इस दौरान कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता और बहुपक्षीय संबंधों को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता का दोहराने की उम्मीद है।

व्हाइट हाउस ने रविवार को जारी किए एक बयान में कहा कि शुक्रवार को जी7 की बैठक के दौरान बाइडन टीके के निर्माण, वितरण और आपूर्ति को लेकर वैश्विक सहयोग की आवश्यकता और भविष्य में किसी भी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तैयारी को लेकर वैश्विक प्रयासों पर जोर देंगे। वह औद्योगिक राष्ट्रों की आवश्यकता पर बात करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी अर्थव्यवस्था के बेहतर होने से ‘‘महिलाओं और वंचित समूहों के सदस्यों सहित सभी श्रमिकों को लाभ मिले।’’

व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन इस मौके का इस्तेमाल वैश्विक नियमों को अद्यतन करने की आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए भी करेंगे ताकि ‘‘चीन द्वारा पेश की गई आर्थिक चुनौतियों से निपटा जा सके।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर बाइडन पहली बार जी7 बैठक को संबोधिक करेंगे।

जी7 समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला