लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके पर मॉडर्ना की घोषणा का ट्रंप, बाइडन ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:59 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना द्वारा कोविड-19 टीके के बारे में की गई घोषणा का श्रेय लेते हुए सोमवार को कहा कि ‘‘यह महान खोज’’ उनकी निगरानी में हुई।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी एक और टीके की घोषणा हुई है। इस बार मॉडर्ना कंपनी, 95 प्रतिशत प्रभावी। महान ‘‘इतिहासकार’’ याद रखें कि ये महान खोज उनकी निगरानी में हुईं जो चीनी प्लेग को खत्म कर देंगी।’’

वहीं, राष्ट्रपति-निर्वाचित जो बाइडन ने कहा कि खबर ‘‘उम्मीद की किरण का एक और कारण।’’

उन्होंने इसके साथ ही अमेरिकी लोगों से कहा कि वे भौतिक दूरी के नियम का निरंतर पालन करते रहें।

बाइडन ने कहा, ‘‘दूसरे टीके का आज का समाचार उम्मीद की किरण का एक और कारण है। जो पहले टीके के संबंध में सच था, वही दूसरे टीके के संबंध में सच है। अभी हम महीनों दूर हैं। तब तक अमेरिकियों को वायरस को नियंत्रित रखने के लिए भौतिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के नियम का निरंतर पालन करने की आवश्यकता है।’’

कोविड-19 पर बाइडन की सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष डॉक्टर विवेक मूर्ति ने इसे आशाजनक समाचार करार दिया और कहा कि दूसरे कोविड-19 टीके ने शुरुआती डेटा में 94.5 प्रतिशत प्रभाव दिखाया।

इससे पहले आज मॉडर्ना कंपनी ने कहा कि उसका टीका मजबूत सुरक्षा उपलब्ध कराता है और यह घातक विषाणु के खिलाफ 94.5 प्रतिशत प्रभावी प्रतीत होता है।

इस खबर से अमेरिका तथा विश्व में उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है।

मॉडर्ना ने कहा कि कंपनी के जारी अध्ययन के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार उसका कोरोना वायरस रोधी टीका 94.5 प्रतिशत प्रभावी प्रतीत होता है।

इससे एक सप्ताह पहले प्रतिद्वंद्वी कंपनी फाइजर इंक ने भी अपने टीके के इसी तरह प्रभावी होने की घोषणा की थी।

इस घोषणा के साथ ही दोनों कंपनियां अमेरिका में टीके के आपात इस्तेमाल की दिशा में कुछ सप्ताह के भीतर अनुमति प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती प्रतीत होती हैं।

मॉडर्ना के अध्यक्ष डॉक्टर स्टीफन होज ने इसका स्वागत किया और कहा कि दो विभिन्न कंपनियों के समान परिणाम काफी आश्वस्त करने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हम सबको उम्मीद करनी चाहिए कि वास्तव में एक टीका इस महामारी को रोकने में सफल होने जा रहा है।’’

होज ने कहा, ‘‘इस समस्या का समाधान करने वाली केवल मॉडर्ना ही नहीं होगी, बल्कि इसके लिए कई टीकों की आवश्यकता होने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात