लाइव न्यूज़ :

ग्रीन कार्ड प्रक्रिया में देरी से निपटना चाहते हैं बाइडन : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: October 9, 2021 10:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ अक्टूबर व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ग्रीन कार्ड जारी करने से जुड़ी प्रणाली में देरी की समस्या को दूर करना चाहते हैं।

हजारों प्रतिभाशाली भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को ग्रीन कार्ड देने में अत्यधिक देरी भारतीय-अमेरिकियों और यहां रहने वाले उनके आश्रित बच्चों की चिंता का प्रमुख कारण है। ऐसे लोगों को ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में कभी कभी दशकों लग जाते हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “राष्ट्रपति निश्चित तौर पर ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में देरी को भी दूर करना चाहते हैं।’’

साकी 1 अक्टूबर को लगभग 80,000 अप्रयुक्त रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड की बर्बादी पर एक सवाल का जवाब दे रहीं थी, जिसे आधिकारिक तौर पर कानूनी स्थायी निवास कहा जाता है। यह बर्बादी इसलिए हुई क्योंकि यूएस सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे कई लाखों लोगों को इन्हें आवंटित करने में असमर्थ हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों ने बाइडन प्रशासन और अमेरिकी कांग्रेस से उन ग्रीन कार्ड स्लॉट को समाप्त नहीं होने देने के लिए आवश्यक विधायी परिवर्तन करने का आग्रह किया था, इनमें से हजारों के लिए यह इंतजार दशकों का है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, कांग्रेस सदस्य मैरिएननेट मिलर-मीक्स ने रोजगार वीजा सुरक्षा विधेयक पेश किया, जो यूएससीआईएस को वित्तीय वर्ष 2020 और 2021 में उपयोग के लिए अप्रयुक्त रोजगार-आधारित वीजा को संरक्षित करने की अनुमति देगा।

इससे पहले, वित्तीय वर्ष 2020 में, कुल 1,22,000 परिवार-वरीयता वीजा अप्रयुक्त रह गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब