लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 08:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ दिसंबर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनके कार्यकाल के पहले तीन महीनों में 10 करोड़ लोगों तक कोरोना वायरस का टीका पहुंचाया जाएगा।

बाइडन ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने पर ‘‘पहले 100 दिन में कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक’’ मुहैया कराने का संकल्प लिया।

महामारी से निपटने के लिए अपनी टीम का परिचय करवाते हुए बाइडन ने डेलावेयर में मंगलवार को कहा कि आंरभ में नई सरकार की शीर्ष तीन प्राथमिकताएं होंगी।

उन्होंने अमेरिकी जनता से अगले 100 दिन तक मास्क पहनने की अपील की ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि संघीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में इसे अनिवार्य किया गया है।

इसके बाद बाइडन ने इसी अवधि में दस करोड़ अमेरिकी लोगों के बीच टीका वितरित करने का वादा भी किया।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके कार्यकाल के पहले 100 दिन के भीतर वायरस को इतना तो काबू में लाया जा सकेगा कि ‘‘अधिकांश स्कूलों को’’ फिर से खोला जा सके। बाइडन ने कहा, ‘‘बच्चों को फिर से स्कूल भेजना राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना