लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने किया अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दौरा, साइबर संघर्ष को लेकर सतर्क किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:32 IST

Open in App

मैकलीन (अमेरिका), 28 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय का दौरा किया और देश के खुफिया समुदाय से वादा किया कि वे उनके काम को लेकर ‘‘कभी राजनीति’’ नहीं करेंगे।

राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद बाइडन मंगलवार को पहली बार राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के करीब 120 कर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट किया कि वे उनके काम की जटिलता एवं अहमियत समझते हैं। यह एजेंसी 17 अमेरिकी खुफिया संगठनों की निगरानी करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आपके ऊपर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं कि खुफिया जगत में शत- प्रतिशत निश्चितता जैसी कोई चीज नहीं है। ऐसा कभी-कभार ही होता है। यह बहुत दुर्लभ है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘मैं आपके काम को लेकर कभी राजनीति नहीं करूंगा। मैं आपको वचन देता हूं। यह हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है।’’

बाइडन ने रूस और चीन को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बढ़ता खतरा बताया और उन्होंने सरकारी एजेंसियों एवं निजी उद्योग के खिलाफ रैनसमवेयर हमलों सहित बढ़ते साइबर हमलों का जिक्र किया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों के पीछे दोनों देशों में एजेंटों का हाथ है।

बाइडन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसकी बहुत संभावना है... अगर हमारा किसी बड़ी शक्ति के साथ वास्तव में आमने सामने का युद्ध होता है, जो इसका कारण साइबर उल्लंघन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी