लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड-19 की नई लहर के बीच लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 08:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 की नई लहर के बीच उन लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया है, जिन्होंने अब तक संक्रमण रोधी टीके नहीं लगवाए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह देश के प्रति उनका कर्तव्य है।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए 50 करोड़ मुफ्त त्वरित जांच, अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने और टीकाकरण की रफ्तार को दोगुना किया जाएगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी यह अपील राजनीतिक नहीं है। बाइडन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ‘बूस्टर’ खुराक ले ली है और टीका लगवाना हर अमेरिकी नागरिक का ‘‘देश के प्रति कर्तव्य’’ है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ यही एक जिम्मेदारी भरा काम है, जो हम कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि आप सभी थक चुके हैं और परेशान हैं। हम सब चाहते हैं कि अब यह खत्म हो जाए, लेकिन हम अब भी इसका सामना कर रहे हैं। अब हमारे पास इससे निपटने के लिए पहले से अधिक हथियार हैं। हम इससे निपटने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात