लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने लोगों से कोविड-19 रोधी टीके लगवाने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: June 15, 2021 10:19 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 15 जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों से कोविड-19 रोधी टीके लगवाने का आग्रह करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के कारण जान गंवाने वाले अमेरिकियों की संख्या छह लाख होने वाली है।

बाइडन ने ब्रसेल्स में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन के बाद सोमवार को पत्रकारों से कहा कि अमेरिका में संक्रमण से औसत मामलों तथा उससे होने वाली मौत के मामलों में कमी आ रही है, ‘‘लेकिन इससे कई लोगों की जान गई है’’। इसे उन्होंने ‘‘एक वास्तविक त्रासदी’’ बताया।

बाइडन ने अमेरिकियों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, ‘‘वायरस को मात देने के लिए हमें बहुत कुछ करना है और अभी हथियार रख देने का समय नहीं आया है।’’

उन्होंने चुनाव के बाद कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी सहयोगी इस घटना से ‘‘स्तब्ध’’ हैं, लेकिन वे विश्व मंच पर अमेरिकी नेतृत्व को लेकर आश्वस्त हैं।

बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सहयोगी भी ‘‘मेरी तरह मानते हैं कि अमेरिकी लोग दोबारा ऐसी घटना को सहन नहीं करेंगे।’’

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ट्रंप के इन आरोपों के बीच, कैपिटल बिल्डिंग पर उनके समर्थकों ने छह जनवरी को धावा बोला था और हिंसा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला