लाइव न्यूज़ :

कानूनी आव्रजन पर ट्रंप की नीतियों की समीक्षा के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे बाइडन

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंगलवार को आव्रजन संबंधी तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे । इनमें ट्रंप प्रशासन की नीतियों के कारण सीमा पर एक दूसरे से बिछुड़े परिवारों को फिर से मिलाने के लिए एक कार्य बल का गठन करने संबंधी आदेश भी शामिल होगा।

व्हाइट हाउस के अनुसार, बाइडन तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। उनका मानना है कि ‘‘ आव्रजक, एक देश के तौर पर जो हम हैं उसके लिए आवश्यक हैं और भविष्य के लिए अमेरिकी आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।’’

उसने कहा कि पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने सैंकड़़ों ऐसी नीतियां लागू की थीं, जो कि अमेरिकी इतिहास के खिलाफ और संभावनाओं से भरपूर एक देश के रूप में अमेरिका के चरित्र को कमजोर करने वाली थीं जो कि यहां सुरक्षा और अवसरों की तलाश में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा