लाइव न्यूज़ :

बाइडन ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 2030 तक 50-52 प्रतिशत की कटौती का नया लक्ष्य तय करेंगे

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 2005 के स्तर से 2030 तक 50-52 प्रतिशत की कटौती का नया लक्ष्य तय करने की बृहस्पतिवार को घोषणा करेंगे।

बाइडन 22 और 23 अप्रैल को होने वाले जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विश्व के 40 नेताओं को बाइडन ने इस सम्मेलन में आमंत्रित किया है। अमेरिका द्वारा किया जा रहा यह पहला जलवायु परिवर्तन सम्मेलन है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर नेताओं के इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन में बाइडन ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 2005 के स्तर से 2030 तक 50-52 प्रतिशत की कटौती का नया लक्ष्य तय करने की घोषणा करेंगे।

इसने कहा कि बाइडन प्रशासन ने 2035 तक 100 प्रतिशत कार्बन प्रदूषण मुक्त विद्युत तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है।

नया लक्ष्य 2050 तक शून्य ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने के राष्ट्रपति के उद्देश्य के अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला