लाइव न्यूज़ :

तीन राष्ट्रीय स्मारकों को पुन: स्थापित करेंगे बाइडन

By भाषा | Updated: October 8, 2021 09:33 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूटा में दो राष्ट्रीय स्मारकों को पुन: स्थापित करेंगे जो लंबे समय से सार्वजनिक भूमि विवाद के केंद्र में रहे और साथ ही न्यू इंग्लैंड में एक अलग समुद्री संरक्षण केंद्र का पुनरुद्धार करेंगे जिसे हाल में वाणिज्यिक मत्स्य पालन के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन तीनों स्मारकों पर पर्यावरणीय संरक्षण हटा दिया था। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को होने वाले एक समारोह के मद्देनजर बृहस्पतिवार को इन बदलावों की घोषणा की।

यूटा के गवर्नर रिपब्लिकन पार्टी के स्पेन्सर कॉक्स ने ‘बीयर्स ईयर्स’ और ‘ग्रैंड स्टेयरकेस-एस्कैलांते’ स्मारकों को पुन: स्थापित करने के बाइडन के फैसले पर निराशा जतायी। ये स्मारक दक्षिण यूटा के बड़े हिस्से तक फैले हैं।

ट्रंप ने सदियों पुराने एक कानून का उपयोग करते हुए इन दोनों स्मारकों से 8,00,000 हेक्टेयर भूमि वापस लेते हुए खनन और अन्य ऊर्जा उत्पादन पर पाबंदियों को ‘‘भारी जमीन हथियाने’’ का कदम बताया था।

व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार रात को एक बयान में कहा कि बाइडन स्मारकों को उनके पूरे आकार में पुन: स्थापित करने के अपने ‘‘एक अहम वादे को पूरा कर रहे हैं और इस चिरस्थायी सिद्धांत को बरकरार रख रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रीय उद्यान, स्मारक और अन्य संरक्षित इलाके हर वक्त और सभी लोगों के लिए संरक्षित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना