लाइव न्यूज़ :

बाइडन भारतीय-अमेरिकी सर्जन अतुल गावंडे को एक वरिष्ठ पद के लिए करेंगे नामित

By भाषा | Updated: July 14, 2021 09:59 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारतीय-अमेरिकी सर्जन एवं लोकप्रिय लेखक अतुल गावंडे को ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) में एक वरिष्ठ पद के लिए नामित करना चाहते हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार, बाइडन यूएसएआईडी के ‘ब्यूरो फॉर ग्लोबल हेल्थ’ के सहायक प्रशासक के पद के लिए गावंडे का नामित करना चाहते हैं।

गावंडे ने ‘कॉम्प्लीकेशंस’, ‘बेटर’, ‘द चेकलिस्ट मेनिफेस्टो’ और ‘बीइंग मॉर्टल’ किताब लिखी हैं, जो न्यूयॉर्क में काफी बिकी तथा लोक्रपिय भी हुईं।

गावंडे ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 सहित ‘ब्यूरो फॉर ग्लोबल हेल्थ’ का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने को लेकर में गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विश्वभर में 2020 की तुलना में 2021 के पहले छह महीने में अधिक लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई, मैं आभारी हूं कि मुझे इस संकट को खत्म करने और विश्व स्तर पर जन स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने का मौका मिला है।

गावंडे ‘ब्रिघम एंड वीमेन हॉस्पिटल’ में सर्जरी के प्रतिष्ठित प्रोफेसर हैं। वह ‘ब्रिघम एंड वीमेन हॉस्पिटल’, ‘हार्वर्ड टीएच स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ और एक गैर सरकारी संगठन ‘लाइफबॉक्स’ के एक संयुक्त केन्द्र ‘एरियाडेन लैब्स’ के संस्थापक एवं अध्यक्ष भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना