लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस में इराकी प्रधानमंत्री से मिलेंगे बाइडन

By भाषा | Updated: July 17, 2021 09:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जुलाई (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन इस महीने के अंत में वाशिंगटन में इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदिमी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

दोनों नेताओं के बीच 26 जुलाई को प्रस्तावित बैठक अमेरिका-इराक संबंधों में ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रही है जब इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ लगातार हमलों के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। जनवरी में बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाकर कम से कम आठ ड्रोन हमले और 17 रॉकेट हमले हुए हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि बाइडन इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन की ‘‘हार सुनिश्चित करने समेत इराक के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा के मोर्चे पर द्विपक्षीय सहयोग’’ मजबूत करने की दिशा में आशान्वित हैं।

अमेरिकी बलों पर हमले के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर आरोप लगता रहा है।

बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान के अभियान दल के कुद्स फोर्स कमांडर कासिम सुलेमानी और वरिष्ठ इराकी मिलिशिया कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस के पिछले साल अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध जटिल हो गए। उस हमले का आदेश तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था। लेकिन बाइडन प्रशासन ईरान के साथ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय हुए परमाणु समझौते को फिर से शुरू करना चाहता है और ऐसे संकेत मिले हैं कि ईरान कम से कम अभी के लिए अमेरिका पर मिलिशिया के हमलों पर अंकुश लगाना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की